मित्रों, हम वापस अपनी जडों की ओर लौटें यही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। इस पूरे कार्यक्रम को शुरु करने के पीछे हमारा व्यवसायिक उद्देश्य कहीं नहीं है। न हम कोई प्रॉडक्ट बेचते हैं नां ही किसी कम्पनी के प्रॉडक्ट को प्रमोट कर करे हैं। हम सिर्फ एक जागरुकता अभियान चला रहे हैं। हम जैविक उत्पादन करने वाले किसान, सामाजिक संगठन, किसानों से उत्पादकों को जोडने वाले सेतु और कुछ वो उत्पाद निर्माता जिनका उद्देश्य व्यापार से ज्यादा जैविक को बढावा देना है उनके बारे में आप तक जानकारी पहुंचाना है। जिसमें हम कुछ मुख्य बिंदुओं पर काम कर रहे हैं जैसे-

  • जैविक उत्पाद- हम जानकारी एकत्र कर आप तक पहुंचा रहे हैं, जिससे आपको सही एवं प्रमाणिक जैविक उत्पाद मिल सके। इसके लिये हम इस क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक संगठन, किसानों से लगातार सम्पर्क करते रहते हैं।
  • जैविक जीवन शैली- जैविक उत्पाद खरीदकर उनका उपयोग करना ही जैविक जीवन शैली नहीं है। बल्कि अपनी दिनचर्या को जैविक बनाना जरुरी है। इसके लिये हम आपको समय-समय पर शोध की हुई जानकारी, एक्सपर्ट की सलाह पहुंचाते रहेंगे।
  • सनातन धर्म की वो प्राचीन परम्पराऐं जो आज हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन हमारी दिनचर्या में सुधार ला सकती है।
  • हमारी दादी, नानी के वो अचूक नुस्खे जो सदियों से चले आ रहे हैं और आज भी हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा रहे हैं।
  • सामाजिक बदलाव की कहानियां- हमारे देश में हर जगह अच्छे काम हो रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर, संगठनात्मक तौर पर, व्यापार के माध्यम से, सरकार और प्रशासन के माध्यम से। जो हमारे समाज में बदलाव की बयार ला रहे हैं। मगर ऐसे कार्य आप लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं। हमारा संकल्प है हम ऐसी सच्ची कहानियां आपके सामनें लायें जो कईयों के लिये प्रेरणा बने और समाज में एक सकारात्मक माहौल बन सके।

मित्रों, ये कोई व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है। इसे एक मिशन और सेवाकार्य के तौर पर किया जा रहा है। हमारी टीम में कुछ पेशेवर पत्रकार, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता, जैविक किसान और अन्य क्षेत्रों के ऐसे सहयोगी हैं जो इस कार्य को चलाने के लिये अपना बहुमूल्य समय दे रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई सामाजिक बदलाव की सकारात्मक कहानी हो तो आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं। आपके पास किसी भी जैविक उत्पादन करने वाले किसान, निर्माता, जैविक को लेकर जागरुकता मिशन चलाने वाले व्यक्ति या संगठन की कोई रुचिकर जानकारी हो तो अवश्य साझा करें। या फिर आपके पास पुराने घरेलु नुस्खें हों जो किसी के स्वास्थ्य के लिये लाभदायक हो सकते हों तो अवश्य ही साझा करें, जानकारी आपके फोटो व नाम के साथ प्रकाशित की जायेगी।  

Scroll to Top